झालरापाटन: गुराडिया स्कूल से छात्र का अपहरण, शराब पिलाई, हालत बिगड़ने पर बदमाशों ने स्कूल के बाहर छोड़ दिया
झालावाड़ के गुराडिया गांव स्थित एक सरकारी स्कूल से सातवीं कक्षा के एक छात्र का तीन अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने छात्र को शराब पिलाई और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे वापस स्कूल के बाहर छोड़ दिया। छात्र को उपचार के लिए झालावाड़ के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्कूल के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप मीणा ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी दी।