किशनगढ़ बास थाना अधिकारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने तिजारा की ओर से आते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली में तेज आवाज से डेक मशीन बजाते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। डेक मशीन को जप्त कर माल खाने में जमा करवा दिया गया है। ड्राइवर के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।