पलिया: मैलानी में युवक की आत्महत्या कांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक की पत्नी पहुंची एसपी ऑफिस
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में युवक सुमित गुप्ता की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खीरी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। न्याय न मिलने से आहत मृतक की पत्नी आज मंगलवार को 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी से किया लिखित शिकायत।