सिवनी: सुनारी मोहल्ले में फायरिंग के 3 गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासा होने की आशंका
Seoni, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी के सुनारी मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना का कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने भोपाल से बुलाए गए शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 3 करोड़ रुपये की विवादित प्रॉपर्टी को सस्ती कीमत पर हासिल करने के लिए पूरी साजिश रची गई थी।