केसठ: ऐतिहासिक सफलता और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के केसठ के चंद्रजीत पहुंचे अपने घर, हुआ स्वागत
Kesath, Buxar | Jun 3, 2026 केसठ प्रखंड के पाल डेरा गांव के होनहार छात्र चंद्रजीत पाल ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चार माह पहले उनका चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में हुआ था, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। खास बात यह है कि इस चयन प्रक्रिया में पूरे राज्य से केवल एक ही सीट थी, जिस पर चंद्रजीत ने कब्जा जमाया।