कोल: खेरेश्वर चौराहे पर तेज रफ्तार केंटर पीछे से ट्रक में घुसा, केंटर में फंसे चालक को बमुश्किल निकाला गया, अस्पताल में भर्ती
Koil, Aligarh | Jan 7, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहे पर तेज़ रफ़्तार केंटर ट्रक में पीछे से जा घुसा।हादसे में केंटर चालक घायल अवस्था मे केंटर में फसा रहा।मोके पर पहुँची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।घायल चालक को उपचार हेतु नज़दीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। केंटर चालक विजय सिंह हाथरस निवासी बताया गया है।