सांगानेर: कोटखावदा में कुएं में गिरे युवक का शव SDRF टीम ने 30 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला
कोटखावदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे से सनसनी फैल गई, जब एक युवक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। घटना करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जिसकी सूचना कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SDRF और स्थानीय राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।