झाझा: झाझा के प्रखंड कार्यालय में 11 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की हुई बैठक
Jhajha, Jamui | Nov 18, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत में आगामी 3 दिसंबर को होने वाले पक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय झाझा में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रविजी की अध्यक्षता में एक बैठक पदाधिकारी के बीच की गई। जिसमें चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि चुनाव को लेकर 19 से 23 नवंबर तक नाम निर्देशन की तारीख तय हुई है।