कटेया: कटेया थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बोलेरों से 70 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार,
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में शराबबंदी कानून के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटेया थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर बनकटा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो की तलाशी ली गई, जिसमें शराब लदी मिली। पुलिस ने मौके से पश्चिमी चंपारण जि