बदायूं: सिठौली गांव के निकट बाइक सवार की पेड़ से टकराने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 9, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के अचलपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रामवीर पुत्र राजाराम चंदौसी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। कि थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सिठौली गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार रामवीर पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रामवीर के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।