मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के चंगेल गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर तीन बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। गुरुवार शाम घर में फंदे से लटका हुआ महिला का शव बरामद किया गया था। मृतका का पहचान राकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बताया गया है।