समस्तीपुर: मुफस्सिल थाने में जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन 6 मामले की होगी सुनवाई
मुफस्सिल थाने में राजस्व कर्मचारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में इलाके के कई लोग जमीन मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में बैठे पदाधिकारी ने बताया कि आज छह मामले की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के बाद मामले का निष्पादन कराने का प्रयास कराया जाएगा।