राजनगर: खजुराहो में बेटियों के मामा बने पप्पू महाराज, वर्षों से विवाह में आर्थिक सहयोग और साड़ी भेंट कर निभा रहे सामाजिक दायित्व
खजुराहो क्षेत्र में जनसेवा को नई पहचान देने वाले नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी उर्फ पप्पू महाराज वर्षों से समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक अनूठी परंपरा निभा रहे हैं। गुरुवार को भी उनके इस सामाजिक योगदान की चर्चा क्षेत्र में होती रही। पप्पू महाराज का मानना है कि जनसेवा केवल सड़कों, नालियों और विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों