बालाघाट: नगर मुख्यालय में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, मौसम ने अचानक बदली करवट
नगर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर लगभग 2 45 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं ने कई जगहों पर परेशानी भी खड़ी कर दी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बन