कोखराज थाना में 11 जनवरी 2026 को वादिनी रिजवाना द्वारा सूचना दी गई थी कि उसका भाई अयूब खान एक शराबी किस्म का व्यक्ति है जिसने उनकी मां की गला दबाकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने इलाके से मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी लेकिन माँ घर नहीं बेच रही थी, जिस कारण हत्या किया है।