गोमिया: 200 बच्चों पर 4 शिक्षक, स्वांग उत्तरी विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल
Gumia, Bokaro | Jun 15, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे सामने आए एक वीडियो के अनुसार, यहां लगभग 200 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या मात्र 4 है।