पनागर: बरेला में कांग्रेस का 'हल्ला बोल': जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बरेला तहसीली का घेराव
क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं, बरेला तहसीली में व्याप्त भ्रष्टाचार, अघोषित बिजली कटौती, अवैध शराब की बिक्री और स्थानीय प्रशासन की सुस्ती के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। 'हल्ला बोल, पोल खोल' आंदोलन के तहत सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली नगर के प्रमुख