उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से 21 युवतियां और 11 युवक मिले, जो कथित रूप से ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह खुद को प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों का एजेंट बताकर देश-विदेश के लोगों से संपर्क करता था और निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, दस्तावेज और डिजिटल डेटा सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
Rajasthan, India | Jul 31, 2026