रहुई: वेना ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Rahui, Nalanda | Apr 27, 2026 वेना थाना क्षेत्र के वेना ओवरब्रिज पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक चकनाचूर हो गया। मृतक की पहचान पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आदित्य आनंद के रूप में की गई है। राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना वेना थाना की पुलिस को दिया गया.