फतेेहपुर: बिजली जाने पर घर के बाहर सोया परिवार, मौत बनकर आया बेकाबू डंपर
बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता, बेटा और दो मासूम बेटियों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।