डेहरी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यदुनाथ पुर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, SSB के जवानों ने चप्पा-चप्पा खंगाला
Dehri, Rohtas | Apr 16, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर डेहरी अनुमंडल अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित यदुनाथपुर इलाके में जिला पुलिस तथा एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया ।इस दौरान पहाड़ी तथा जंगली क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने चप्पे चप्पे को खंगाला। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस लगातार जंगल एवं पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।