डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से 20 आरोपी अरेस्ट,SP ने दी जानकारी।
Dehri, Rohtas | Apr 15, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस विशेष अभियान चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित अलग-अलग जगहो से फरार चल रहे कुल 20 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ड्राइव में17 लीटर देसी शराब के साथ विदेशी शराब 2.25 लीटर बरामद की गई इस दौरान 970 वाहनों के जांच के क्रम में 5 लाख 99 हजार 500 का जुर्माना किया गया है वही गांजा की खेप भी बरामद हुई है।