पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, बड़ा हादसा टल गया
हजारा क्षेत्र में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार कंटेनर अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।