रामपुर: भमरौआ मझरा गाँव में पिता की डांट से नाराज युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 28, 2025 भमरौआ मझरा गांव में पिता की डांट से नाराज एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया है। युवक की हालत बिगड़ने पर युवक को युवक के पिता जिला अस्पताल ले आए हैं। जिला अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। घटना शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए हैं। घटना की जानकारी युवक के पिता ने मीडिया को दी है।