नजीबाबाद: नजीबाबाद में हल्की हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला, भीषण गर्मी से मिली राहत
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से बेहाल लोगों को शनिवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर करीब 4:00 बजे आसमान में अचानक काली घटाएं छा गईं और हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिशनगढ़ समेत पूरे नजीबाबाद क्षेत्र में लोगों का जीना दुश्वार हो गया था।