मेरठ: राली चौहान गांव में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंदरों ने बच्चों पर किया हमला, दिव्यांग छात्रा हुई घायल
Meerut, Meerut | Jul 3, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के रावली चौहान गांव में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बंदरों के झुंड ने स्कूल में मौजूद बच्चों पर हमला कर दिया इस दौरान कक्षा 6 की दिव्यांग छात्रा भाग नहीं पाई और उसको बंदरों ने अपना शिकार बना लिया किसी तरह स्कूल स्टाफ ने बच्ची की जान बचाई