फतेेहपुर: बाराबंकी में नशे में ट्रैक्टर चालक का तांडव, तहसील चौराहे पर दो बाइकें चकनाचूर, बड़ा हादसा टला
बाराबंकी के फतेहपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तहसील चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास के मेडिकल स्टोर संचालक विवेक जायसवाल को मामूली चोटें आईं।