मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली की रहने वाली एक युवती को बाइक ने मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली के रहने वाले सफदर नवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी बेटी A N A कॉलेज में बी फार्मा कर रही थी। बी फार्मा की डिग्री लेने घर से निकली थी। तभी मीरगंज हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी ।जिससे उसके गंभीर चोटे आई हैं ।स्थानीय लोगों ने उसको मीरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।