मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौसना के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौसना के रहने वाले निलेश पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह अपने काम से जा रहा था।तभी दबंग रवि, अशोक, रवि, पवेंद्र, ने पीड़ित को रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आपको बता दें पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।