गुरारू: गुरारू में जीपीडीपी प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
Guraru, Gaya | Jun 22, 2026 गुरारू प्रखंड में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय विद्या मंदिर हाई स्कूल के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमन उपाध्याय ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को जीपीडीपी की प्रक्रिया बताना रहा।