सिकंदरा: बिछियापुर गांव के पास ओवरलोड मौरम लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, नायब तहसीलदार समेत चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे बिछियापुर पेट्रोल पंप के पास एक ओवरलोड मौरम लदे डंपर ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिकंदरा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।