सागर नगर: निगम आयुक्त का निर्देश: संविधान चौक से मोतीनगर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाएं, निवासियों से सहयोग मांगा
निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ राजकुमार खत्री ने शुक्रवार सुबह 9 बजे को संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भवनों की परमिशन और नक्शे की जांच कर बाधक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।उन्होंने रहवासियों से स्वयं अतिक्रमण हटाकर शहर विकास में सहयोग करने की अपील की।