नानपारा: नानपारा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, तापमान 5 डिग्री गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, आसमान में बादल छाए
मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई।