रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर-कठौन पंचायत के भवानीपुर गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों द्वारा की गई मारपीट और आधे दर्जन से अधिक गोली फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया । घटना के दौरान आधे दर्जन से अधिक राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आई है । पुलिस ने मौके से आरोपी के स्कॉर्पियो भी जब्त कर लिया है।