मंडला जिले के नादिया ग्राम में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मंडला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे की है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सागर, मोहित और नवनीत मंडला की ओर आ रहे थे।