रामपुर: नौतपा के दौरान भीषण गर्मी से बेहाल रिक्शा चालक, तपती सड़कों पर रोजी-रोटी के लिए मजबूरन खींच रहे हैं
Rampur, Rampur | Jun 3, 2026 नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर रिक्शा चालकों पर दिखाई दे रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच भी वे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए सड़कों पर रिक्शा चलाने को मजबूर हैं। दोपहर में तापमान बढ़ने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। कई चालक गर्मी से बचाव के लिए गमछे और पानी का सहारा लेते नजर आए। ये तस्वीर बुधवार की दोपहर ढाई बजे की हैं।