बरेली: ठंडी हवाओं से मिली राहत, लेकिन बरेली में फिर लौटेगी झुलसाती गर्मी का कहर
बरेली में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को ठंडी हवाओं और हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। तापमान 39.6°C दर्ज हुआ, जिससे थोड़ी गिरावट आई। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत अस्थायी है और आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।