नागौद: चंदन की लकड़ी चोरी मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल।
Nagod, Satna | Jun 8, 2026 सतना, मध्य प्रदेश। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में चंदन की लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल हैं।उक्त बड़ी कार्यवाही मे नागौद थाना प्रभारी कि सराहनीय भूमिका होनी बताई गई हैं।