बाड़ी: तिलुआ के अड्डा पर ट्रांसफार्मर के पास अवैध हथियार के साथ बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | Feb 8, 2025 बाड़ी शहर की टाउन चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान शहर के धौलपुर रोड स्थित तिलुआ के अड्डा पर ट्रांसफार्मर के पास कार्रवाही करते हुए एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्त में आए बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आर्म एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।