एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर थानें की पुलिस ने गोपालपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति लोचन गिरी हैं। मामले मे थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर न्यायलय से गैर जमानती वारंट निर्गत था तथा वह काफी दिनों से फरार था।