तरहसी: पांकी विधायक के विरोध में उतरे तरहसी के पुराने बीजेपी कार्यकर्ता, दूसरे उम्मीदवार को टिकट देने पर समर्थन का लिया निर्णय
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद प्रसाद गुप्ता के तरहसी स्थित आवास पर अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा को जिताने के लिए कमर कसने की बात कही गई। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के कार्यकलाप पर भी चर्चा हुई,जिसमें कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को सचेत किया कि पांकी विधायक को टिकट नहीं देने की अपील की।