लोहरदगा: सादिक अनवर रिजवी ने लोहरदगा के 33वें एसपी के रूप में पदभार संभाला, नक्सली समस्या रहेगी प्राथमिकता
लोहरदगा जिले में 33वां एसपी के रूप में सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे पद ग्रहण किया. लोहरदगा पहुंचे एसपी सादिक अनवर रिजवी को एसपी ऑफिस में गॉड ऑफ ऑनर सलामी दी गई. वहीं एसपी ऑफिस परिसर में स्थापित स्वर्गीय शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।