सोहागपुर: बाँसखापा में बिजली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में किया प्रदर्शन
सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बाँसखापा में बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। खेती के लिए लगाए गए तीन ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे वाली लाइन से जोड़ने पर अन्य ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बिजली कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी