मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिंगरा गांव में 19 अप्रैल को लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का शहादत दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनेगा
शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को सिंगरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें गणमान्य नागरिकों,प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि देंगे