जयपुर की फिल्म कॉलोनी में स्थित एक कचोरी और नमकीन की दुकान में अचानक भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कचोरी और नमकीन की दुकान में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अचानक लगी आग के बाद दुकान मे रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गई