कोचस: कोचस प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में 11 में से 8 नए चेहरे ने बाजी मारी, 3 पुराने चेहरे कुर्सी बचाने में सफल रहे
Kochas, Rohtas | Nov 29, 2024 कोचस प्रखंड 11 पैक्स का परिमाण कड़ी सुरक्षा के बीच घोषित किया गया। कृषि शाखा समिति के लिए हुए आठ नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की जबकि कपसियां, कथराई चितैनी के तीनों निवर्तमान अध्यक्ष कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। बलथरी पैक्स से कुमार श्रीकांत अपने निकटतम प्रत्याशी सुरेंद्र राम को 34 मतों से हराया ,नरवर पैक्स से कांति देवी ने लाल साहब को 292 मतों से हराया