करेरा: करेरा थाना अंतर्गत जनकपुर से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया था संबंध
करैरा। थाना करैरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम जनकपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया था।शिकायत में बताया गया कि आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था।