बलौदा: बुचीहरदी गांव में बोलेरो वाहन और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बोलेरो वाहन और कार में जबरदस्त टक्कर हुई है. इससे कार सवार पिता पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में कार सवार बहु और एक अन्य शख्स को चोट आई है, जो रिश्ते में भांजा है. इधर, बोलेरो में सवार 9 लोगों को भी चोट आई है, जिसमें से 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर हैं. जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।