बदायूं: उझानी के बुटला बोर्ड गांव के पास मायके जा रही विवाहिता चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई
Budaun, Budaun | Jun 2, 2026 जनपद कासगंज के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के धर्मपुर गंजडुंडवारा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय अंजलि अपने पति रघुवीर के साथ जनपद बदायूं के दातागंज में अपने मायके बाइक द्वारा जा रही थीं, तभी थाना उझानी क्षेत्र के बुटला बोर्ड गांव के पास अंजलि चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अंजलि को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया ।