दिनारा बीस से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और गायिका अनुपम यादव ने भव्य रोड शो किया। यह रोड शो शनिवार को करीब 3 बजे सूर्यपुरा चुनाव कार्यालय से शुरू होकर बलिहार, नटवार, दिनारा तक निकला। रोड शो में कलाकारों ने जनता से जयकुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।